भाजपा ने 15वें वित्त की राशि के गलत आवंटन के विरोध में निकली रैली,जिला पंचायत पहुंचकर दिया ज्ञापन

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरी |  केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए पंचायतों को जारी 15वें वित्त की राशि के बराबर आबंटन नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल ने आज रैली निकाल कर जिला पंचायत में ज्ञापन सौंपा,विदित हो कि बीते दिनों उक्त मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने जिला पंचायत के सभागृह में आत्मदाह का प्रयास किया था जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था,भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस लगातार भाजपा सदस्यों के साथ भेदभाव कर रही है जिसके विरोध में ग्रामीणों के साथ आज रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया।


       भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू ने कहा कांग्रेस ने शर्म की सारी सीमाएं लांघ दी है,जितना पक्षपात हम आज देख रहे हैं ऐसा जीवन में कभी नहीं हुआ है भ्रष्टाचार,अनैतिकता और नाकामी कांग्रेस की पहचान है उसी परंपरा का प्रदर्शन आज कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष और जिम्मेदारगण कर रहे हैं।

       भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गंगरेल मंडल प्रभारी चेतन हिंदूजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम की खुलकर अवहेलना की जा रही है। एक समय छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा कहा जाता था लेकिन भ्रष्ट भूपेश सरकार ने इस राज्य को भ्रष्टाचार का कटोरा बनाकर रख दिया है। आज चाहे रेत की बात हो चाहे शराब की हो या चाहे क्षेत्रों के लिए जारी होने वाले विकास राशि की। हर जगह कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। जिससे राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। अब वह समय दूर नहीं है जब झूठे वादों के झांसे में आकर कांग्रेस को सत्ता पर बैठाने वाली जनता अब खुले रूप से सरकार के विरोध में खड़े होकर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

       भाजपा नेता गंगरेल मंडल सह प्रभारी डिपेंद्र साहू ने कहा कांग्रेस ने हमेशा जनजाति समाज के साथ भेदभाव कर उन्हें सिर्फ छला है आज विकास के नाम पर जनजाति बहुल क्षेत्र को वंचित किया जा रहा है यह बेहद शर्मनाक बात है हम इसका कड़ा विरोध करते हैं।

     भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने कहा हम क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे और जो राशि यह दबा रहे हैं वो राशि कका की नहीं केंद्र सरकार द्वारा जारी हुई है विकास कार्यों में भेदभाव करना बेहद खराब बात है आज हमने ज्ञापन सौंपा है उसके बाद भी अगर राशि आबंटन में पक्षपात जारी रहा तो बड़ा आंदोलन करने भाजपा बाध्य रहेगी।

       वहीं जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव,अनिता ध्रुव एवं दमयनतींन साहू ने कहा यह सरकार और इनके जनप्रतिनिधि आदिवासी विरोधी हैं और लगातार हमारे क्षेत्र के साथ अन्याय हो रहा है आखिर कब तक यह सरकार जनजाति समाज के लोगों को विकास से वंचित रखेगी भाजपा के सदस्यों के साथ अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा।

      ज्ञापन देने वालों में उमेश साहू ,मंडल प्रभारी चेतन हिंदुजा, सह प्रभारी डीपेंद्र साहू,  जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्यामा सा,हू मंडल अध्यक्ष विजय साहू, महामंत्री नरेश यादव अखिलेश सोनकर, निलेश लुनिया, जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, खूब लाल ध्रुव,अनिता ध्रुव, जनपद सदस्य पिंकू जागेन्द्र साहू ,रूपाली ध्रुव, जागेश्वरी साहू साहू ,सरपंच अनिता यादव, धनेश्वरी साहू जनपद सदस्य, रेशमा शेख ,आईटी सेल प्रभारी पवन गजपाल, युवा मोर्चा महामंत्री जय हिंदुजा, आकाश गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष वामन साहू ,संगीता जगताप, प्रीतम साहू ,वीरेंद्र साहू, धीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र बाजपेई, चंद्रप्रकाश पाटले, अजय गार्डिया, कृष्ण कुमार, कोमल साहू ,अनीता राजपूत, निर्मल, कविता वैष्णव ,सरिता, रेवती ध्रुव ,ललिता कंदरा,रुकमणी ध्रुव, लाल साहू, भुवनेश्वर ध्रुव, कुमार निषाद, दुष्यंत सिन्हा सरपंच, प्रकाश पाटिल, रुकमणी सोनकर ,नीतू त्रिवेदी के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)