भगवान जगन्नाथ अपने नैनिहाल से वापस पहुंचे मंदिर

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीभगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र, बहन सुभद्रा की रथयात्रा अपने नैनिहाल से वापस मंदिर पहुंचे। इस मौके पर विंध्यवासिनी मंदिर प्रागंण स्थित नैनिहाल जहां पर भगवान श्री जगन्नाथ जी भ्राता बलभद्र  बहन सुभद्रा के साथ विश्राम किये जाने के पश्चात श्री राष्ट्रीय गौशाला प्रागंण विंध्यवासिनी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के सर्वप्रथम बैण्डबाजे के धुन पर अलग अलग धार्मिक भक्तिमय गीत वाद्ययंत्रो की ध्वनी से गुंजायमान हो रही थी। वहीं बैण्डबाजे की धुन पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे। रथ वापसी के दौरान श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट समिति के प्रमुख पदाधिकारीगण सहित भारी संख्या में धर्मप्रेमीजन उपस्थित थे। इस मौके पर पूरे रास्ते भर उपस्थित दर्शनार्थियों सहित अन्य लोगो को गजामुंग का प्रसाद वितरण किया गया। पूरे रास्ते भर जगह जगह श्री जगन्नाथ जी की भव्य स्वागत दर्शनार्थियों ने किया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)