संजय जैन
धमतरी |छग श्रम कल्याण मंडल द्वारा 1 जुलाई को स्थानक भवन धमतरी में आयोजित श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया । जिसमे बतौर अतिथि शामिल होकर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ]पूर्व विधायक धमतरी गुरुमुख सिंह होरा ने अपनी बातें रखी । इस श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद ,लक्ष्मी ध्रुव, विपिन साहू, हर्षद मेहता, मोहन लालवानी, शरद लोहाना, कांति सोनवानी, विजय देवांगन, मीना बंजारे,नीलम चंद्राकर, सुरेश पचई अथिति गण शामिल हुए । श्री होरा ने कहा कि श्रम विभाग में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल ]श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत संगठित क्षेत्र के कारखानों की स्थापनाध् संस्थानों एवं उसमें कार्यरत श्रमिकों को एवं उनके परिवार के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु गठित है । श्रम कल्याण मंडल श्रमिक कल्याण के प्रति सदैव सजग एवं प्रयत्नशील हैं । संगठित क्षेत्र के सभी पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के हित के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है जिसके लिए यह श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया है । श्रमिक सम्मेलन के दौरान श्रमिकों के लिए हितकारी योजनाओं,अधिनियम ,कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम राज्य कर्मचारी बीमा अधिनियम औद्योगिक विवाद अधिनियम मातृत्व लाभ ग्रेच्युटी वेतन भुगतान आदि के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित कर श्रमिक हित मे अपनी अपनी बातें रखी

.jpeg)