गरीब, किसान युवा, मातृशक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने विभिन्न प्रकार की योजनाएं देशवासियों को समर्पित की है- इंदर चोपड़ा

धमतरिहा के गोठ
0

 



संजय जैन 

धमतरीदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के "संपर्क से समर्थन" अभियान के अंतर्गत धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारना में घर - घर संपर्क कर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न उपलब्धियों से उन्हे अवगत कराया तथा केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर आधारित पत्रक इंदर चोपड़ा पूर्व विधायक धमतरी के द्वारा वितरित किया गया और कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जननायक की भूमिका को निर्वहन करते हुए गरीब, किसान, मध्यमवर्गीय, युवा, मातृशक्ति के जीवन स्तर को अधिक ऊंचा उठाने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं देशवासियों को समर्पित की है। 


         इस अवसर पर रूपचंद साहू, ममता निषाद, खिलावन प्रजापति, अमृत यादव, रामचरण सोरी, चित कुमार साहू, दौलत राम साहू, मोती ध्रुव, महेश पटेल, दुलेश्वर पटेल, ईश्वर प्रजापति, रामकुमार साहू कीर्तन पटेल, भारत पटेल, तिलोक साहू, हीरामन प्रजापति, फलेंद्र साहू, खिलावन साहू, चंदू पटेल, टिकेश्वर ध्रुव, राजाराम पटेल, रामाधार साहू, राजू पटेल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)