संजय जैन
धमतरी। श्री मोदी के मन की बात का 100 एपिसोड डॉ गुप्ता के निवास स्थान पर चुना गया जिसमें निलेश लूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा की गई। मन की बात ने भारत के लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता और नेता के बीच संवाद से ही लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। मन की बात ने वह भूमिका निभाई और भारत की नींव को मजबूत किया। नीलेश लुनिया ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि एक राजनीतिक नेता ने 99 एपिसोड में लोगों से बातचीत की, लेकिन एक भी राजनीतिक मुद्दा नहीं उठाया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में देश की रचनात्मक शक्ति, नवीन शक्ति और नैतिक शक्ति का मंचन किया।उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से लोगों तक पहुंचने के लिए एक माध्यम के रूप में 'आकाशवाणी' का उपयोग करने के प्रधानमंत्री के विकल्प पर संतोष व्यक्त किया कहा कि यह "राष्ट्र की आत्मा की आवाज" है।"मुझे खुशी है कि मोदी जी ने अपना संदेश देने के लिए 'आकाशवाणी' को चुना। इस कार्यक्रम में वार्ड के डॉ गुप्ता,शिव शर्मा,धरमचंद दुग्गड़, नरेश बरडिया प्रकाश गोलछा ,महेश सोनी, हीरु बछावत, संजू कोटड़िया ,वीरचंद डागा, सनत शर्मा दीपक गुप्ता प्रवीण संकलेचा,वार्ड पार्षद श्रीमति नीलू डागा,घनश्याम शर्मा,आजम मनिहार डोगरमल डागा ,राजेंद्र गुप्ता संकेत यादव योगेंद्र महाराज विपुल राखेचा गिरीश पटेल सागर मत्स्य पाल पप्पू ढीमर प्रकाश पटेल ,योगेंद्र पटेल ,गौरव पटेल, संत पटेल आदि लोग मौजूद थे