संजय जैन
भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन की दृष्टि से जिले की वर्तमान कार्यकारिणी मे आंशिक फेरबदल किया गया है। इस संबंध मे कोर ग्रुप के सदस्यों तथा संभाग एवं जिला संगठन प्रभारी से सलाह मशविरा कर प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) की अनुमति भी ली गयी है। जिला कार्यकारिणी मे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 6 मंत्री, मीडिया, आई टी, सोशल मीडिया एवं कार्यालय मंत्री सहित कुल मिलाकर 21 को दायित्व दिये गये हैं तथा 56 वरिष्ठ सदस्यों को कार्यकारिणी मे स्थान दिया गया है। जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, श्रीमती श्यामा नरेश साहू, श्रीमती ज्योति भानु चंद्राकर, नरेश सिन्हा, रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू पूर्ववत नयी कार्यकारिणी मे शामिल किये गये हैं। महामंत्री कविन्द्र जैन एवं प्रकाश बैस तथा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा भी पूर्ववत ही नयी कार्यकारिणी मे रखे गए हैं। जिला मंत्री पद पर त्रिलोक जैन, रामस्वरूप साहू, राजेंद्र गोलछा, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी, श्रीमती देवकी आशा रात्रे के साथ श्रीमती बीथिका विश्वास को जिला मंत्री के रूप मे शामिल किया गया है। इसी प्रकार जिला मीडिया प्रभारी के लिये विनोद पांडेय तथा सह प्रभारी के लिये अभिषेक शर्मा को दायित्व दिया गया है। कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा बनाये गए हैं। आई टी सेल प्रभारी पूर्व की भाँति विनय जैन तथा सह प्रभारी के रूप मे पवन गजपाल को शामिल किया गया है।
जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे टेलेश्वर ठाकुर, ऋषभ देवांगन, अवनेंद्र साहू, अनिता यादव, शरद चौबे, नम्रता पवार, राजीव सिन्हा, प्रीति कुंभकार, देव नारायण गजेंद्र, राजाराम मंडावी, रामदयाल साहू, नंद कुमार यादव, अखिलेश प्रजापति, रामगोपाल साहू, भवानी यादव को नयी कार्यकारिणी मे स्थान दिया गया है।
उमेश साहू को गंगरेल मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है तथा वामन साहू को कुकरेल मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है। शेष सभी मंडल अध्यक्ष पूर्ववत ही रखे गये हैं। आमदी मंडल मे कोमल यादव, भोथली मंडल मे प्रीतम साहू, गंगरेल मंडल मे नरेश यादव, नगरी मंडल मे राजेश गोसाई, भखारा मंडल मे विष्णु साहू सतीश जैन तथा कुकरेल मंडल मे अजय यादव एवं संजय शांडिल्य को मंडल महामंत्री के रूप मे नवीन दायित्व दिया गया है।