संजय जैन
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल मगरलोड के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल नेतृत्व वाली कांग्रेस शासन में अराजकता , लचर कानून व्यवस्था एवं बस्तर संभाग में हो रहे लगातार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की लक्ष्य कर हत्या होने के विरोध में दिनांक 17 फरवरी 2023 को दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक मगरलोड में बस स्टैंड चौक पर चक्का जाम किया जावेगा , इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं मगरलोड मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,भीखम सेन,शत्रुघन साहू, भवानी यादव,चेतन साहू, रामायण सिन्हा,यवन साहू, बसंत साहू, श्रीमती उर्वशी साहू सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश,जिला,मंडल,शक्तिकेंद्र,बुथ,मोर्चा एवम प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण व जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से आह्वान किया गया है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर प्रदेश सरकार के दमनात्मत्क रवैए के विरोध में बिगुल फूंकने स्वफूर्त विशालतम संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनावें।