शाला त्यागी और CWSN बच्चों की पहचान एवं शैक्षणिक जानकारी के संधारण की दिशा में पहल, 42 संकुल समन्वयकों ने लिया प्रशिक्षण

धमतरिहा के गोठ
0
संजय कुमार छाजेड़ 
धमतरी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शाला त्यागी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों की पहचान एवं उनसे संबंधित आवश्यक जानकारी के व्यवस्थित संकलन और संधारण के उद्देश्य से संचालित ‘लइका चिन्हारी ऐप’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखंड धमतरी के संकुल समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विकासखंड धमतरी के 42 संकुल समन्वयकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में लइका चिन्हारी ऐप के उद्देश्य, उपयोगिता, संचालन प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ऐप में बच्चों से संबंधित आवश्यक जानकारियों की प्रविष्टि, सत्यापन एवं अद्यतन करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रत्येक बच्चे की सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध होने से बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को समझने, उनकी आवश्यकताओं की पहचान करने तथा शाला से बाहर रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिलेगी।
संकुल समन्वयकों को इस कार्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यालय स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा ऐप के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
सहायक जिला परियोजना अधिकारी खेमेंद्र कुमार साहू ने बताया 
यह प्रशिक्षण जिले में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सहायक कार्यक्रम समन्वयक लता साहू व चंद्रशेखर साहू , BRC ललित सिन्हा , DRG प्रीति शांडिल्य ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)