जिला बैठक में हित चिंतक एवं सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा, नगर धमतरी की नवीन टोली की घोषणा

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़
धमतरी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला धमतरी की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, हित चिंतक अभियान एवं सदस्यता अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना, संगठन का विस्तार करना तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के कार्यों एवं सेवा गतिविधियों से जोड़ना रहा। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन को नगर स्तर पर मजबूत बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान जिला मंत्री प्रिंस जैन जी के द्वारा नगर धमतरी की नवीन नगर टोली की घोषणा की गई। नवीन टोली में नगर अध्यक्ष के रूप में अध्यक्ष पारख, नगर मंत्री के रूप में तुषार वर्मा एवं नगर सहमंत्री के रूप में तुषार नागवानी को दायित्व सौंपा गया। वहीं, कोषाध्यक्ष के रूप में मयूर पारख को जिम्मेदारी दी गई। संगठन के कार्यों को गति देने के लिए संयोजक के रूप में पियूष गांधी तथा सह संयोजक के रूप में मानव यादव एवं उत्तम साहू को दायित्व प्रदान किए गए।

महिला शक्ति एवं युवतियों के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मातृशक्ति संयोजिका के रूप में मधु बैद, दुर्गावाहिनी संयोजिका के रूप में पायल साहू तथा दुर्गावाहिनी सह संयोजिका के रूप में सृष्टि मगर को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के विभिन्न कार्यों के सुचारु संचालन हेतु विधि प्रमुख के रूप में अश्विन गोलछा को दायित्व दिया गया। वहीं, प्रचार-प्रसार के कार्यों के लिए अभिषेक श्रीश्रीमाल एवं दर्शन लुंकड़ को प्रचार-प्रसार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

इसी क्रम में गौ सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए गौ सेवा प्रमुख के रूप में अमोल पांडे एवं सह गौ सेवा प्रमुख के रूप में कान्हा गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, संगठनात्मक गतिविधियों में सुरक्षा संबंधी दायित्वों के निर्वहन हेतु सुरक्षा प्रमुख के रूप में अनुभव रणसिंह को दायित्व प्रदान किया गया।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक यशपाल साहू, जिला उपाध्यक्ष दक्षिणेंद्र गिरी, जिला विधि प्रमुख लक्ष्मीकांत द्विवेदी, जिला समरसता प्रमुख तामेश्वर ठाकुर, सहमंत्री दिलीप साहू एवं सेवा प्रमुख मुरलीधर जगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार, हित चिंतक अभियान एवं सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में हित चिंतक अभियान एवं सदस्यता अभियान को सफल बनाने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन की गतिविधियों को नगर के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। नवीन नगर टोली से संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला धमतरी की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)