संजय जैन
धमतरी 20 अक्टूबर। विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिये होगी यात्री ट्रेन सेवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के रेल मंत्री ने इसे स्वीकृत कर धमतरी जिले की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया। हालांकि यह ट्रेन आज रायपुर से कुरूद तक का सफर तय करेगी और कुरूद से ही रायपुर की ओर रवाना होगी जबकि दिसंबर तक धमतरीवासियों को भी बड़ी रेल लाईन की सौगात मिलने की पूरी संभावना है। इसके लिये महापौर रामू रोहरा जी-जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। रायपुर से धमतरी तक चलने वाली बड़ी रेल को शीघ्रातिशीघ्र धमतरी तक चलाये जाने के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिस तरह लगातार प्रयासरत हैं, उससे स्पष्ट है कि यह सेवा भी दिसंबर तक मिल जायेगी।
आज से 136 वर्ष पूर्व जब ब्रिटिश हुकूमत का राज था, तब धमतरी छोटी रेल लाईन से अंग्रेजी साम्राज्य स्लीपरों, खाद्यान्न और अपने चुनिंदा सिपाहियों के लिये इसे प्रारंभ किया था। देशी की आजादी के बाद बड़ी रेल लाईन बनाये जाने को लेकर लगातार मांग वर्षों से होते रही किंतु पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इस रेल योजना का सपना दिखाकर उनसे झूठ कहा। जब यह मामला केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार के समक्ष गया तो क्षेत्र के सांसद, मुख्यमंत्री ने इस बहुप्रतीक्षित मांग के संबंध में उन्हें अवगत कराया और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र स्वीकृति दिलाये जाने की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह करके दिखाती है, उसी तर्ज पर रायपुर से धमतरी तक बड़ी रेल लाईन का सपना दिसंबर माह तक पूरा होगा, यह बात महापौर रामू रोहरा ने कही है। उन्होंने यह भी बताया कि सांकरा से संबलपुर तक टेक्रिकल त्रुटियों की वजह से कुरूद से धमतरी तक का कार्य रूका पड़ा हुआ है जिसके लिये उन्होंने दपूम रेल्वे के डीआरएम एवं डीसीएम से चर्चा की तो उन्होंने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुरूद से धमतरी तक का कार्य इसी वजह से पूरा नहीं हो सका और इन खामियों को शीघ्रातिशीघ्र दूर किया जायेगा और धमतरी तक के लिये बड़ी रेल लाईन प्रारंभ कर दिया जायेगा। श्री रोहरा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री इस हेतु लगातार रेल मंत्री से संपर्क बनाये हुए हैं और यह रेल मार्ग की शुरूवात आज विजयदशमी के दिन रायपुर से कुरूद तक के लिये किया जा रहा है। अगले दो माह के भीतर धमतरी तक यह ट्रेन दौड़ेगी। महापौर ने स्वयं दपूम रेल्वे के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी हासिल की जिसके तहत सांकरा से संबलपुर तक की रेल पटरियों को भी सुधारा जायेगा और संभवत: दिसंबर तक यह मार्ग भी प्रारंभ हो जायेगा।

.jpeg)
.jpeg)