संजय छाजेड़
महावर वैश्य महिला समाज धमतरी के तत्वाधान में पावन पर्व “आंवला नवमी” का भव्य एवं धार्मिक आयोजन 18 नवंबर बुधवार को श्रीमती सुनीता महावरजी के निवास स्थान “श्री गजानंद किराना स्टोर्स
सदर बाजार, धमतरी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अध्यक्ष सुनीता महावर जी ने जानकारी देते हुए बताया कि महावर वैश्य महिला समाज धमतरी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से आंवला वृक्ष की विधि-विधान द्वारा पूजा-अर्चना की गई।
सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद गणेश वंदना श्रीमती भारती महावर जी द्वारा गायी गई व भजन श्रीमती तारामणी व बीना महावर जी द्वारा गाया गया।
इसके बाद वरिष्ठ सदस्य समाज सेविका आशा नरेशचंद श्रोती जी का सम्मान समाज की अध्यक्ष सुनीता महावर जी द्वारा किया गया।
रायपुर से पधारीं सी ए अर्चना महावर जी का सम्मान उन्नति महावर जी ने किया व रायपुर से पधारीं सी एस सीमा महावर जी का सम्मान स्वीटी महावर जी ने किया एवं रायपुर से पधारीं मधु महावर जी का सम्मान भारती महावर जी द्वारा किया गया।
श्रीमती गुलाबदेवी महावर जी ने अपने दोनों पोतों डॉ. साकेत व डॉ. देवेश को डॉक्टर बनने की खुशी में समाज को 1100 रु. भेंट स्वरूप दिए गए। श्रीमती मधु महावर जी ने भी समाज को भेंट स्वरूप 1100 रु. उपहार में दिया।
इसके बाद गेम्स व मालामाल हाऊजी, खिलाई गई व पासिंग पिलो गेम अर्चना जी द्वारा खिलाई गई।
मंच संचालन का कार्य श्रीमती मंजू महावर जी ने अपने लफ़्ज़ों के मोती पिरोकर इस महफ़िल को सजाया और अपनी बहतरीन बातों के अंदाज़ से हर दिल में घर बनाया।
इस कार्यक्रम में समाज की सभी बहनें:
संरक्षिका उर्मिला महावर जी, उपाध्यक्ष उमा महावर जी, कोषाध्यक्ष शशि महावर जी।
गुलाबदेवी महावर, शीला महावर, तारादेवी महावर, मालती महावर, सुशीला महावर, बीना (बाबूलाल जी) महावर, मंजू महावर, विजय महावर, तारामणी महावर, बीना, सुनीता (अतुल) सविता, मधु, अंजना, सपना, उन्नति, रिया, प्रतिभा, सुप्रिया, नीतू, कनक, सुरभि, भारती, क्षमा, स्वीटी, कृति, पूनम, अर्चना, सीमा, मेघा, आशा श्रोती आदि उपस्थित थे।
