जिला ब्राह्मण समाज धमतरी की वार्षिक आमसभा दिनांक 22 नवंबर 2026 दिन रविवार को संपन्न

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
1. 10 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यकारिणी की बैठक में देवकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया था जिनके नामो का वाचन किया गया जिसमें अध्यक्ष राकेश दीवान, उपाध्यक्ष मदन शर्मा(भखारा) एवं देवकांत द्विवेदी(कुरूद) महासचिव विनोद कुमार पांडेय, सह सचिव डॉ प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश पांडेय अन्य कार्यकारिणी सदस्य राजेश तिवारी (नगरी) सुनील शर्मा, रोहिताश मिश्रा, अयोध्या प्रसाद पांडेय, श्रीमती सीमा चौबे, महेश प्रसाद द्विवेदी (मगरलोड), जयप्रकाश झा, राजेंद्र श्रोती एवं डॉ.अनंत दीक्षित चयनित किए गए जिनका उपस्थित सदस्यों ने तालिया की गड़गड़ाहट से स्वागत अभिनंदन किया गया
2. पूर्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक में राकेश दीवान द्वारा तहसीलदार के कार्यालय एवम नगर पालिका निगम में भवन निर्माण के संबंध मे जो आपत्ति लगाई गई थी उसके लिए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे राकेश दीवान द्वारा वापस लिए जाने का वादा करने पर उनका निंदा प्रस्ताव को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया 
3. कोषाध्यक्ष लोकेश पांडेय द्वारा अब तक के प्राप्त आय व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गई जिसमें नगद एवम बैंक बैलेंस के साथ-साथ महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा सामाज हित में खर्च की गई 19770/- की राशि को उनके द्वारा घोषित राशि में समायोजित करने का निर्णय लिया गया।
4. महासचिव विनोद कुमार पांडेय एवं कोषाध्यक्ष श्री लोकेश कुमार पांडेय को समाज की पंजीयन के नवीनीकरण के संबंध में एवं ऑडिट करवाने हेतु अधिकृत किया गया।
5. जिला ब्राह्मण समाज धमतरी की बैठक प्रत्येक 3 माह में एक बार करने का निर्णय लिया गया ।
6. जिला कार्यकारिणी ही जिला समिति के रूप में कार्य करते हुए संस्था के बायलॉज में आवश्यक संशोधन कर नया बायलॉज निर्माण का कार्य पूर्ण करने हेतु चार पांच सदस्यों की एक टीम बनाये जाने का निर्णय लिया गया।
7. आमसभा में श्री अशोक मिश्रा द्वारा श्री भूपेंन्द्र मिश्रा को जिला संगठन मैं शामिल करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिस पर विचार करते हुए अध्यक्ष श्री राकेश दीवान ने श्री भूपेन्द्र मिश्रा को संगठन प्रभारी एवं श्री ललित शर्मा (नगरी) को सह प्रभारी बनाने की घोषणा की गई जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया गया ।
बैठक में प्रमुख रूप से राकेश दीवान, विनोद कुमार पांडेय, लोकेश कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार शर्मा, सूरज तिवारी, राकेश तिवारी, अमन पांडेय, श्रीमती सीमा चौबे, श्रीमती पूजा मिश्रा, कमलेश तिवारी (तहसील अध्यक्ष कुरूद) लक्ष्मीकांत द्विवेदी (तहसील सचिव कुरुद) यशवंत शुक्ला (तहसील अध्यक्ष भखारा) सुनील तिवारी(तहसील सचिव भखारा) विद्या शंकर दीवान, अशोक मिश्रा, भूपेंद्र मिश्रा, रोहिताश मिश्रा, अरुण शर्मा, अनूप कुमार मिश्रा,सुनील शर्मा, कृपा शंकर मिश्रा संतोष दीवान,दीप शर्मा, अजय पांडेय, सुनील तिवारी, जयप्रकाश झा, हरीश चौबे, अजय पांडेय,अनिल पांडेय राजा तिवारी,अजय शर्मा, के अलावा समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे
कार्यक्रम के संचालन एवं आभार प्रदर्शन विनोद पांडेय द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)