सार्थक के विशेष बच्चों ने 3D सिरेमिक पेंटिंग में भरे खुशियों के रंग

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन

धमतरी। सार्थक स्कूल के विशेष बच्चों के बीच DPS स्कूल में शिक्षिका एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मनप्रीत कौर अपने साथियों के साथ पहुंचीं। उन्होंने बच्चों के लिए 3D सिरेमिक पेंटिंग की रचनात्मक गतिविधि आयोजित की। वाटर कलर, ब्रश और विभिन्न डिजाइनों वाली सिरेमिक प्लेटों के माध्यम से बच्चों ने अपनी क्षमतानुसार रंग भरकर सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं।

पेंटिंग जैसी गतिविधियां विशेष बच्चों में एकाग्रता, सूक्ष्म कौशल, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ाने का अवसर देती हैं। बच्चों ने पूरे उत्साह से इसमें भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मनप्रीत कौर के साथ प्राची जैन, दुर्गा केसवानी, नीरज आहूजा, आयुष जसूजा, शुभम चावला एवं रिद्धि चावला भी शामिल हुए। युवाओं ने बच्चों के साथ डांस किया और आत्मीय समय बिताया। उनकी सहभागिता से बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।मनप्रीत कौर ने अपने 26वें जन्मदिन की खुशियां भी बच्चों के साथ साझा कीं। उन्होंने केक एवं चॉकलेट बांटी तथा बच्चों को पेंसिल भेंट की। शुभम चावला ने कहा, “हम कोशिश करेंगे कि जब भी अवसर मिले, इन प्यारे बच्चों के साथ समय बिताने जरूर आएं।” सार्थक स्कूल की सचिव स्नेहा राठौड़ ने कहा कि युवाओं की ऐसी छोटी-छोटी पहल विशेष बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सामाजिक सहभागिता से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में गौरव लोहाना, प्रशिक्षक मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, सुनैना गोड़े, सविता शेख एवं शकुंतला सोनी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)