ब्रह्मकुमारीज शिव सरोवर में अभियंता दिवस पर ‘आंतरिक अभियंत्रण’ का प्रेरक संदेश

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय जैन

धमतरी। कार्यक्रम में इंजी. एम.एल. साहू, अधीक्षण अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, रायपुर; बी.एस. राजपूत, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता; बी.के. साहू, सेवानिवृत्त सहायक अभियंता; प्रदीप अग्रवाल, सिविल कॉन्ट्रेक्टर तथा राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी, संचालिका, ब्रह्माकुमारीज धमतरी बी.के. साहू  एवं बी.एस. राजपूत ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इंजी. एम.एल. साहू  ने कहा कि प्रकृति और मानव शरीर की अद्भुत संरचना को देखकर परमात्मा को सबसे बड़ा इंजीनियर कहा जा सकता है। प्रदीप अग्रवाल ने कार्य में ईमानदारी एवं लगन को सफलता का आधार बताया। सरिता दीदी ने कहा कि अभियंता बाहरी निर्माण करता है, वहीं आध्यात्मिकता मनुष्य के आंतरिक निर्माण की इंजीनियरिंग सिखाती है। मन को सशक्त और शांत रखकर श्रेष्ठ चिंतन, संस्कार एवं निर्णय क्षमता का विकास किया जा सकता है। उन्होंने विज्ञान के साथ आध्यात्मिकता को अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन बी.के. प्राजक्ता दीदी ने किया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)