धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी युवा समाज सेविका श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा को समाज सेवा,महिला सशक्तिकरण के साथ राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।उन्हें आगामी 22 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित रफ़ी मार्ग,संसद मार्ग देहिंद आर बी आई बैंक न्यू दिल्ली में "इमरजिंग अचीवर्स अवॉर्ड काउंसिल अप्रूव्ड बाय गवर्नमेंट ऑफ इंडिया सर्टिफिकेट ऑफ लाइफटाइम मेम्बरशिप,भी दिया जावेगा।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर से सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद,विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा के चयन की खबर सामने आने के बाद धमतरी एवं आस - पास के जिलों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है और सामाजिक संगठनों ने इसे प्रदेश के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया है।
श्रीमति अंकिता रत्नेश मिश्रा पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक।सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।उन्होंने जरूरत मंद और गरीब बच्चों के लिए,गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार वितरण,शिक्षा जागरूकता,युवा मार्ग दर्शन और महिलाओं के शसक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाए है। सामाजिक कार्यों के माध्यम से श्रीमती अंकिता रत्नेश मिश्रा ने केवल शहरी क्षेत्रों तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि, धमतरी सहित आस - पास के कई जिलों में जरूरत मंदो तक पहुंचकर कार्य किया है।उनके प्रयासों से कई महिलाओं को सामाजिक रूप से जागरूक होने के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है।
