राजेश गोसाई बने नगरी मंडल अध्यक्ष, संगठन ने जताया विश्वास

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धमतरी जिले के नगरी मंडल अध्यक्ष पद पर राजेश गोसाई की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार जारी नियुक्ति आदेश में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने राजेश गोसाई को नगरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का वातावरण है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने राजेश गोसाई को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नगरी मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को सदैव सम्मान मिलता है। राजेश गोसाई के लंबे संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से नगरी मंडल को मिलेगा तथा आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में मंडल नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा।
जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी के सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)