मानसून ट्रैकिंग में शामिल हुए विभिन्न जिलों के सदस्य

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी।यूथ हॉस्टल एसोसिएशन धमतरी इकाई की ओर से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देखने को मिला।एसोसिएशन द्वारा धमतरी से मासूल वॉटरफॉल तक मानसून ट्रैकिंग का आयोजन किया गया।इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।
यूथ हॉस्टल एसोसिएशन द्वारा समय समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाती है। मानसून आते ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण सहित सीड बाल निर्माण का कार्य किया गया। 15 अगस्त के पहले एसोसिएशन ने मासूल वॉटरफॉल (गुरूर रेंज) तक तिरंगा यात्रा कम मानसून ट्रैकिंग का आयोजन किया गया।यूथ हॉस्टल एसोसिएशन का यह आयोजन युवाओं को प्रकृति, फिटनेस और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया।
अन्य जिलों से भी सदस्य पहुंचे 

एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद जैन ने बताया इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में रायपुर, भिलाई सहित धमतरी जिले के यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए।प्राकृतिक वादियों के बीच सदस्यों ने ट्रैकिंग का आनंद लिया और युवाओं को फिटनेस के साथ प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया।
सीड बाल का रोपण किया गया

यूथ हॉस्टल के वरिष्ठ योगेश गुप्ता ने बताया कि ट्रैकिंग के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी पहल की गई।सदस्यों ने रास्ते में सीड बॉल का रोपण किया, ताकि आने वाले समय में इन क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा मिल सके। सीड बॉल के जरिए पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित करने का प्रयास किया गया।तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा ने जहां देशभक्ति का संदेश दिया, वहीं सीड बॉल के रोपण के जरिए पर्यावरण बचाने का संकल्प भी नजर आया। 

ट्रेकिंग में हुकुमचंद मिन्नी,योगेश गुप्ता,वेकटेश्वर साहू,डॉ. भूपेंद्र साहू,दीक्षा साहू,डॉ.भूपेंद्र सोनी, रवि कृष्णानी,तेजप्रकाश रिगरी, भारत पांडे,मनोज देवान,घनश्याम साहू,भूपेश चौधरी,डॉ. शेषनारायण चंद्राकर,नीरज शुक्ला,अनुष्का शुक्ला,अर्जुन शुक्ला,तूलिका शुक्ला,श्रेया साहू,आकाश चंद्राकर, इनाया वर्मा,घनश्याम साहू,टिक्‍की निर्मलकर,सुनील गुरनानी,नरेश मखीजा,रमेश मिन्नी,एकता सिंह, डॉ. शक्ति वर्मा,डॉ. प्रीति वर्मा, सुधीर अवधिया,कल्पना अवधिया, राजेश मराठे, श्रीमती मराठे,गोपाल ताम्रकार,कमलेश कोठारी,नरेंद्र गोलछा,अनीता गोलछा,किरण सोनवानी,डॉ. धर्मेंद्र सिन्हा,जय गोलछा,पुखराज साहू,बीरबल डहरे आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)