स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने की विभागीय बैठक

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी-: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शहर में निगम द्वारा एवं अन्य होने वाले सार्वजनिक समारोह को आवश्यक सेवा के रूप में विशेष रूप से संयोजित करने हेतु नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा विभागीय बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि हमारे पूर्वजों ने अपने त्याग एवं बलिदान से हमें आजादी दिलाई है इसे अक्षुण्य बनाए रखना हमारा नैतिक धर्म है, देश के स्वाभिमान तथा आज मानसून के प्रतीक तिरंगे के लिए निगम रहेगा सदैव प्रतिबद्ध, श्री मोटवानी ने बताया कि निगम के समस्त कार्यालय में समुचित रोशनी के साथ रंग रोगन तथा विशेष सफाई देते हुए आकर्षक रूप से सजावट की जाएगी। तथा जहां-जहां पर ध्वजारोहण किया जावेगा,वहां साफ सफाई के साथ ही हर आवश्यक किये जाने वाले प्रत्येक कार्य अतिशीघ्र संपन्न कराया जाएगा ,ताकि स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रमों को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए नगर निगम की समुचित सहभागिता हो।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)