इनर व्हील क्लब ने मनाया सावन उत्सव धमतरी।

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
इनर व्हील क्लब ने मनाया सावन उत्सव
धमतरी। इनर व्हील क्लब ऑफ धमतरी (डिस्ट्रिक्ट 326) द्वारा सावन के उपलक्ष्य में 'सावन उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया| सर्वप्रथम सभी सदस्यों का स्वागत क्लब अध्यक्ष मीनू अग्रवाल द्वारा भारतीय परंपरा अनुसार कुमकुम का टीका लगाकर किया गया |सचिव रश्मि श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, इनर व्हील प्रार्थना द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई |प्रार्थना पास्ट प्रेसिडेंट पल्लवी जायसवाल एवं पिंकी खंडेलवाल ने gayi , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा साहा थी उनका स्वागत पौधे देकर वह स्मृति चिन्ह देकर किया गया, क्लब अध्यक्ष श्रीमती मीनू अग्रवाल ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में अपने क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया एवं सावन का महीना हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है उसे पर प्रकाश डाला! मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने इस वर्ष हो रहे कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की, प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती मोना जैन एवं कामना जैन थी जिन्होंने सावन क्वीन के लिए रैंप वॉक एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें श्रीमती रितु लुणावत विजय रही एवं कोमल अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही इस प्रतियोगिता का जजमेंट करने के लिए जज की भूमिका श्रीमती प्राची दोशी एवं Dr Kanchan अग्रवाल ने निभाई , क्लब सदस्यों के लिए अंताक्षरी एवं हाऊजी भी खिलाई गई |सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रोजेक्ट डायरेक्टर द्वारा दिए गए सावन उत्सव एवं पिकनिक कार्यक्रम में रजौली झूला का भी आनंद सदस्यों ने लिया , यह कार्यक्रम गंगरेल शिवा रिसोर्ट में आयोजित किया गया था

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)