इनर व्हील क्लब धमतरी ने जरूरतमंद परिवार को आजीविका हेतु भेंट किया गैस चूल्हा

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
इनर व्हील क्लब धमतरी ने जरूरतमंद परिवार को आजीविका हेतु भेंट किया गैस चूल्हा!! इनर व्हील क्लब धमतरी द्वारा मानव सेवा और स्वावलंबन के उद्देश्य से एक सराहनीय सेवा प्रकल्प संपन्न किया गया। क्लब की ओर से एक जरूरतमंद परिवार को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका सहयोग हेतु गैस चूल्हा भेंट किया गया।
यह पुनीत कार्य क्लब की सदस्या श्रीमती सरिता अग्रवाल के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती मीनू अग्रवाल ने कहा कि किसी जरूरतमंद को आत्मनिर्भर बनाना ही सच्ची मानव सेवा है। गैस चूल्हा मिलने से यह परिवार स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर सम्मानपूर्वक अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेगा।
क्लब सचिव पी.पी. श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि इनर व्हील क्लब समाज के वंचित वर्ग के उत्थान और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मीनू अग्रवाल, सचिव श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, सौजन्यकर्ता श्रीमती सरिता अग्रवाल सहित क्लब की अन्य पदाधिकारी व सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)