संजय छाजेड़
धमतरी।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, धमतरी द्वारा **“नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन–विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम”** के अंतर्गत **10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान** का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े भाई-बहनों सहित नशामुक्ति का संकल्प लिया।**
कार्यक्रम में मुख्य रूप से **माननीय भ्राता श्री रामू रोहरा जी, महापौर, नगर पालिक निगम धमतरी**, भ्राता श्री नंदू लोधी जी, जिला संयोजक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, तथा वरिष्ठ नागरिक भ्राता श्री भगवत यादव जी एवं **राजयोगिनी सरिता दीदी जी, संचालिका, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जिला धमतरी** उपस्थित रहे।
### **युवा शक्ति ही विकसित भारत की आधारशिला : रामू रोहरा**
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर **श्री रामू रोहरा जी** ने कहा कि नशामुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने वर्ष **2047 तक विकसित भारत** का जो संकल्प देखा है, उसकी सबसे बड़ी शक्ति देश का युवा है। दुर्भाग्य से आज बड़ी संख्या में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जो देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था पर विश्वास जताते हुए नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि जब बच्चे ब्रह्माकुमारी केंद्रों पर आकर ज्ञान एवं राजयोग का अभ्यास करते हैं, तो उनमें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है।
उन्होंने कहा, **“जब हम सुधरेंगे, तभी समाज सुधरेगा और जब समाज सुधरेगा, तभी देश सशक्त बनेगा।”**
### **नशा परिवार और रिश्तों की खुशियां छीन रहा है : सरिता दीदी**
कार्यक्रम की संचालिका **राजयोगिनी सरिता दीदी जी** ने कहा कि यह नशामुक्ति अभियान **दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति** में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज नशे के कारण अनेक परिवारों की खुशियां प्रभावित हो रही हैं। नशे की लत से व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा कि **10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान** का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ, संस्कारवान और सशक्त समाज का निर्माण करना है। ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनें गांवों, विद्यालयों, मंदिरों, ब्रह्माकुमारी पाठशालाओं, कॉलोनियों एवं महाविद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिला रही हैं।
उन्होंने कहा, **“जब हम किसी श्रेष्ठ कर्म की ओर एक कदम बढ़ाते हैं, तो परमात्मा की मदद भी हमें प्राप्त होती है। परमात्मा ने हमें विकारों और नशे से मुक्त होकर श्रेष्ठ जीवन जीने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का कार्य दिया है।”** उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक संकल्प एवं निरंतर प्रयासों से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।
### **स्लम क्षेत्रों में भी चलाया जाए नशामुक्ति अभियान : भागवत यादव**
वरिष्ठ नागरिक **भ्राता श्री भागवत यादव जी** ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशामुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना चाहिए। विशेष रूप से **स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर** लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस श्रेष्ठ सामाजिक अभियान के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का **संचालन बी.के. प्राजक्ता दीदी जी** द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं अतिथियों को बी के साधना बहन ने **नशामुक्ति का सामूहिक प्रतिज्ञा**कराया । उपस्थित लोगों ने नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए संकल्प लिया।
