संजय छाजेड़
धमतरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने आज शहर के प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बढ़ते यातायात दबाव, पार्किंग व्यवस्था, जाम की स्थिति एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी को नियमित मॉनिटरिंग, प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रभावी ड्यूटी, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार धमतरी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्य, थाना अभिलेखों के संधारण, मालखाना, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, थाना परिसर एवं भवन की साफ-सफाई का अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयीन कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं थाना परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं पेशेवर व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।
