संजय छाजेड़
आज ऋतुराज पवार, जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 7 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, पुस्तक, पेन, पेंसिल, शार्पनर (कटर), रबर, कंपास बॉक्स, जूते एवं मोज़े वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में विशेष सहयोग रहा – ऋतुराज पवार, शिवा प्रधान, खिलेश्वर साहू, पोषण सिन्हा, लिलेश्वर साहू, महेश साहू, मोहनी साहू, रितु प्रधान, भारती साहू, मालती देवी, कनक शाह, मंजू टेमरे, भारती सोनी, दीपा गायकवाड़ एवं एकता सिंह।
इस अवसर पर सभी ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विद्यालय जाने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। संस्थाओं का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे

