वार्ड क्रमांक 15 ब्राह्मणपारा के पार्षद कोमल सार्वा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़
धमतरी। वार्ड क्रमांक 15 ब्राह्मणपारा के पार्षद कोमल सार्वा का जन्मदिन आत्मीय वातावरण में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने केक काटकर पार्षद कोमल सार्वा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पार्षद कोमल सार्वा के स्वस्थ, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं एल्डरमैन भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने पार्षद कोमल सार्वा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)