माँ के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण हेतु भाजयुमो ने लगाए पौधे

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा आमदी मंडल धमतरी द्वारा ग्राम मुजगहन एवं ग्राम खरतुली में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमेश यादव के मार्गदर्शन में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवेश साहू, उपाध्यक्ष घासीराम सिन्हा, महामंत्री योगेश्वर सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, राजा साहू, फलेंद्र सिन्हा, दुष्यंत साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)