कुसुमलता विपरे की बड़ी उपलब्धि, धमतरी जिले को किया गौरवान्वित

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल, कंडेल (धमतरी) की होनहार छात्रा कुमारी कुसुमलता विपरे ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर धमतरी जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।
विशेष उल्लेखनीय है कि कुमारी कुसुमलता विपरे जो कि गरियाबंद की निवासी है ,अपने नाना जी के घर गौरव ग्राम कंडेल में रहकर अध्ययन करते हुए यह सफलता अर्जित की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी सफलता के मार्ग में बाधा नहीं बन सकतीं।
जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन उनके निवास स्थान पहुँचकर कुमारी कुसुमलता विपरे को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा का सम्मान करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि कुसुमलता विपरे की यह सफलता जिले के समस्त विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही इस प्रकार की उपलब्धियाँ प्राप्त होती हैं। आज बेटियाँ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर समाज को गौरवान्वित कर रही हैं।
उन्होंने छात्रा के अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कुसुमलता भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेगी।
इस अवसर पर भाजपा मंडल भोथली के अध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर पूर्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन वरिष्ठ कार्यकर्ता यतीश भूषण श्रीवास्तव सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता गण एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण , परिवारजन, स्थानीय नागरिकों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)