संजय छाजेड़
धमतरी-: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर समाज के उत्थान एवं राष्ट्र के विकास में सर्वाधिक सशक्त पूंजी के रूप में श्रमिकों एवं अन्नदाता किसानों के के द्वारा अपने सार्थक सशक्त श्रम का योगदान देने वाले लोगों का सम्मान लालबगीचा वार्ड के संवेदनशील पार्षद एवं निगम के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य हिमानी भागवत साहू के मानवीय पहल पर धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा के द्वारा किया गया इस अवसर पर श्रमिकों का तिलक वंदन तथा श्रीफल भेंट करते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि समाज में वास्तविक सम्मान के हकदार यदि कोई व्यक्तित्व है तो वह सबसे निचले पंक्ति में खड़े होकर अपने माथे से टपकती हुई पसीने की श्रम को समाज के उत्थान तथा बुनियादी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए लगाते हैं आज हम सब ऐसे लोगों को सम्मानित करते हुए अपने को सौभाग्यशाली मानकर स्वयं को सम्मानित महसूस कर पा रहे हैं। वहीं पार्षद हिमानी साहू ने सभी श्रमिकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि मेरे सार्वजनिक जीवन के लिए आज का यह पल सदैव यादगार रहेगा, जब मैं मुझे पहचान देने वाले लोगों के श्रम की पूजा के विशिष्ट दिवस पर उनके पूजा कर अपने को कृतज्ञ महसूस कर रही है।
उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, अखिलेश सोनकर, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, शैलेश रजक, मुकेश शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक गीता शर्मा लीला देवँगन सुरेखा नाग लता महिलांगे राखी चेलक मीणा मेश्राम सावित्री सारथी चमेली ध्रुव ज्योति खिलाडी राधिका साहू धनेश्वरी साहू उषा सॉरी तामेश्वरी बंजारे जीतेश्वरी साहू भुनेश्वरी नाग गंगा यादव देवकी यादव हेमलता दौलत रामेश्वरी साहू संतोषी यादव सविता तुरंग रेखा साहू श्याम यादव पुष्पा जयंती ध्रुव कामिनी ढीमर शकुन सेन तारा सेन केकती शशि बिंदा चेतन साहू सती साहू कुमारी ध्रुव बाषण सॉरी सोनाई ध्रुव कविता सॉरी मीराबाई साहू निराशा साहू कुंती निषाद हेमवती सेन सरस्वती सेन बसंती सेन गीता यादव हिम्मत जागेश्वरी सेन प्रमिला लक्ष्मण साहू गौरव सिन्हा प्रमोद यादव राजू देवदास रोहित देवांगन शिव प्रसाद साहू देव तारक देवेंद्र साहू सोहन सिंह भागवत साहू उपस्थित रहे
