पहचान ग्रुप धमतरी द्वारा एकादशी पर मौसमी फलों की स्नेहिल सेवा, सार्थक स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़
एकादशी के पावन उपलक्ष्य में पहचान ग्रुप द्वारा मानसिक दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल में सेवा, स्नेह और अपनत्व से भरा एक विशेष आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप की सक्रिय सदस्याएं— श्रीमती सुधा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, पायल अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, पायल जैन, अनु महावर एवं मनीषा मित्तल—ने बच्चों के बीच ताजे मौसमी फलों की स्नेहिल सेवा की। सभी सदस्यों ने अपने हाथों से फल काटकर बच्चों को प्रेमपूर्वक खिलायाजिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वातावरण आनंदमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया, जिसने पूरे आयोजन को और भी भावनात्मक एवं यादगार बना दिया।
ग्रुप की सदस्याओं ने कहा कि _एकादशी का दिन सेवा, पुण्य और आत्मिक संतोष का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर बच्चों के साथ समय बिताकर और उन्हें स्नेह देने का अनुभव अत्यंत सुखद एवं संतोषप्रद रहा।
अंत में सार्थक की अध्यक्ष एवं प्रशिक्षकों द्वारा पहचान ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)