संजय छाजेड़
जिलाग्रन्थालय के स्टाफ और युवाओं ने महापौर का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया– आज धमतरी जिले के जिला ग्रन्थालय में महापौर रामू रोहरा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी स्टाफ सदस्यों, बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापौर श्री रोहरा जी को बधाई दी और उनके योगदान को सराहा।
महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में धमतरी में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जो शहर के समग्र विकास में सहायक रहे हैं। इस अवसर पर महापौर जी के कार्यों की सराहना की गई और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला ग्रन्थालय के सभी स्टाफ सदस्य, बच्चे और पार्टी कार्यकर्ता, जिन्होंने महापौर श्री रोहरा जी की दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की। साथ ही, पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापौर जी की नीतियों और उनकी दूरदृष्टि के प्रति आभार व्यक्त किया।
महापौर रामू रोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का अवसर है कि वे इस समुदाय की सेवा करने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। जिला ग्रन्थालय से श्री दीपक सिंह ठाकुर जी ने सभी स्टाफ की तरफ से पार्किंग की समस्या, सीसी टीवी कैमरा, शेड निर्माण एवं कैंटीन की व्यवस्था हेतु माननीय महापौर जी के समक्ष निवेदन किया उस पर माननीय महापौर जी ने सभी विषयों पर घोषणा करते हुए तत्काल सभी कार्यों को संपादित करने हेतु आश्वासन दिया और सभी बच्चों को खूब पढ़ने और तरक्की करने हेतु मार्गदर्शन दिया और यह भी कहा कि बहुत जल्द ही नालंदा परिसर की स्थापना भी की जाएगी। सभी स्टाफ के लोगों का हालचाल लेते हुए सबकी समस्याओं को भी सुलझाया और सभी स्टाफ के लोगों ने महापौर महोदय को धन्यवाद दिया। बच्चों के लिए ज्यूस और मिठाइयों की व्यवस्था भी महापौर महोदय द्वारा की गई जिसके लिए सारे बच्चे अपने मुखिया को देख बहुत अधिक प्रसन्न हुए और जमकर सेल्फी ली। कार्यक्रम में ग्रन्थालय से श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, श्री डिसेंद्र साहू जी, श्री हरि किशन साहू जी, उत्तरा गौतम जी, रोहन गंजीर जी एवं ग्रन्थालय विकास समिति के अध्यक्ष श्री तोमेश देवांगन जी एवं कुमारी रश्मि साहू जी उपस्थित थे। रामू भैया को बधाई देने वालों में सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता आए हुए थे जिनमें मंडल अध्यक्ष श्री पवन गजपाल, गोपाल साहू, शुभम केशवानी, अविनाश दुबे, गौरव मगर, वेद प्रकाश साहू जी उनकी टीम के साथ अनेकों पार्षद गण,श्रीमती सुशीला तिवारी जी एवं अनेकों महिला नेत्रियां भी उपस्थित रहे।

