हटकेश्वर वार्ड में हो रही पानी की समस्या, वार्डवासियों ने कार्यपालन अभियंता से किया अनुरोध

धमतरिहा के गोठ
0



 संजय छाजेड़ 

धमतरी के हटकेश्वर वार्ड में बीते कई दिनों से पानी एवं सफाई की अव्यवस्था व्याप्त है, बता दें कि अप्रैल माह में गर्मी चरम पर है ऐसे में शहर के हटकेश्वर वार्ड में कई घरों में पीने का पानी नहीं आ रहा है वहीं घरों के सामने नालियों में कचरे का जमाव हो गया है जिससे वार्डवासी काफी परेशान हैं, अंततः वार्डवासियों ने अपनी समस्या का निराकरण करने हेतु सोमवार को कार्यपालन अभियंता से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए अन्यथा वार्डवासियों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, आज ज्ञापन सौंपने वार्ड के पी एन साहू, संदीप मेश्राम, जितेंद्र, अनिल सोनी, तेजेन्द्र साहू, संजय नारंग सहित मोईद सिद्दीकी शामिल थे

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)