संजय छाजेड़
धमतरी 25 अप्रेल। छत्तीसगढ़ एग्री इनपुट डीलर्स एसोसियेशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 27 अप्रेल को देशव्यापी बंद का आयोजन किया गया है जिसके तहत धमतरी के व्यवसायियों ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने बताया कि एसोसियेशन की मांगों में खाद पर टैगिंग बंद हो, रिटेल गोदाम तक एफओआर पहुंचे, डीलर मार्जिन 8 प्रतिशत हो, सैंपल फेल कंपनियों पर कार्यवाही हो, डीलर गवाह रहे, बीज का साथी पोर्टल कंपनियों तक सीमित हो आदि शामिल हैं। एसोसियेशन ने कहा कि उक्त मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल एवं धमतरी बंद आयोजन किया जा रहा है।
-------------------------------------

