संजय छाजेड़
लाल बगीचा वार्ड स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ जी का पवित्र जल कलश चोरी हो जाना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय घटना थी। इस घटना से समस्त वार्डवासी एवं श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश एवं चिंता का माहौल बन गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति एवं वार्डवासियों द्वारा तत्काल सिटी कोतवाली थाना, धमतरी में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी श्री अभिषेक सर जी के निर्देशन में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया तथा भगवान शिव जी का पवित्र जल कलश सुरक्षित बरामद कर पुनः मंदिर समिति को सौंप दिया गया।
इस सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही के लिए महिला समिति, समस्त वार्डवासी, एवं लाल बगीचा वार्ड पार्षद एवं सभापति, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम धमतरी श्रीमती हिमानी भगवत साहू जी द्वारा सिटी एसपी श्री अभिषेक सर जी एवं उनकी पूरी पुलिस टीम के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
