समग्र शिक्षा अंतर्गत सार्थक के विशेष बच्चों को सहायक शिक्षण किट प्रदान

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत CWSN (Children With Special Needs) अर्थात विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु BRC (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) धमतरी कार्यालय में सहायक शिक्षण किट प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) लीलाधर चौधरी, BRC समन्वयक ललित सिन्हा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO) कमलेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति में सार्थक संस्था के 9 विशेष बच्चों को आवश्यक शिक्षण किट प्रदान किए गए।
राघव ध्रुव, पतरस बाघमारे, अर्जुन चक्रधारी, मनीष मंडावी, बेबी ध्रुव, ओम बाबर, भूपेंद्र साहू एवं समीक्षा ध्रुव को लो विजन किट, फन एक्टिविटी किट, वुडन पजल, सोलर सिस्टम मॉडल, संख्या पहचान पजल, डेट ऑफ वीक किट, फिंगर ग्रिपर, अबेकस बीड्स, थैराबैंड आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों तथा बौद्धिक दिव्यांगता एवं सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित मनीष एवं अर्जुन को आवश्यकता अनुसार विशेष सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर BEO लीलाधर चौधरी ने कहा कि शासन प्रत्येक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण एवं आवश्यकता-आधारित संसाधन पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें तथा समावेशी शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सके।
सार्थक के विशेष बच्चे अपने प्रशिक्षक मैथिली गोड़े एवं देविका दीवान के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अंत में प्रशिक्षक मैथिली गोड़े ने समग्र शिक्षा विभाग एवं उपस्थित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)