संजय छाजेड़
आज दिव्यांग जन वित्त विकास निगम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री लोकेश कावड़िया राज्य मंत्री दर्जा के द्वारा विधानसभा भवन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से भेंट कर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम की मुख्यमंत्री एकमुश्त ऋण समाधान योजना एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क प्रशिक्षण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर निगम के डायरेक्टर श्री सुरेश कांकरिया जी, श्री प्रदीप टंडन जी, श्री प्रमोद जैन जी, श्रीमती जानकी गुप्ता जी, श्रीमती आरती त्रिवेदी जी निगम के प्रबंध संचालक श्री पंकज वर्मा जी, सलाहकार श्री राजेश तिवारी जी एवं श्री संजीव नारंग जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
