बुनियादी सुविधाओं की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूर्ति करने वाला है प्रदेश सरकार का बजट-: विजय मोटवानी

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी-: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट का स्वागत नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा करते हुए इसे जनहित कारी लोक हितैषी आर्थिक मसौदा का महत्वपूर्ण रूप बताते हुए कहा है कि प्रदेश की आम जनता के भावनाओं के रूप बुनियादी आवश्यकताओं जिसमें विशेष कर स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क को लेकर जो प्रवधान किया गया है वह वास्तव में जनहित की पवित्र सोच का परिचायक है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता एवं पेयजल को लेकर चलाया जा रहा है मिशन को आगे बढ़ते हुए प्रदेश सरकार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शहरो के साफ सफाई के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिले इसलिए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए जो आर्थिक पैकेज दिए गए हैं उसे निश्चित ही नगर निगम क्षेत्र का आर्थिक संरचना का या ढांचा मजबूती की ओर अग्रसर होगा जिसके लिए प्रदेश सरकार के नेतृत्व करता श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ ही समूचा मंत्रिमंडल बधाई के पात्र हैं श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि यहां हम सबके लिए एक गर्व का क्षण है कि नगर निगम के महापौर रामू रोहरा जी का कुशल नेतृत्व एवं ठोस योजनाओं के कारण क्षेत्र के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रदेश सरकार प्राथमिकता के आधार पर अमली जामा पहना रही है आने वाले समय में धमतरी नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास का परिष्कृत स्वरूप देखने को मिलेगा इसके लिए क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)