भाजपा युवा मोर्चा धमतरी की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी

धमतरिहा के गोठ
0
संजय छाजेड़ 
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा वर्ष 2026 हेतु भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस के अनुमोदन उपरांत यह सूची जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर युगलाल मरकाम – धमतरी, सुभाष चंद्राकर – धमतरी, मोरध्वज सेन – बेलरगांव, राकेश साहू – मुड़ा, विशाल नागवंशी – रिरीसिद्धि, नगरी को दायित्व दिया गया है। महामंत्री पद पर ओमेश यादव – रत्नाबांधा, धमतरी एवं जितेंद्र सिन्हा – अर्जुनी, धमतरी को नियुक्त किया गया है।
मंत्री पद पर पंकज साहू – कंडेल, धमतरी, बोरिस पटेल – सोंदूर, नगरी, घनश्याम साहू – भखारा, मगरलोड, मनीष कश्यप – कोसमर्रा, हिमांशु साहू – आमगांव एवं आयुष दीवान – धमतरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष पद पर चिराग आथा – धमतरी तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर मनप्रीत सिंह हंसरा – धमतरी को नियुक्त किया गया है।
कन्या शक्ति संयोजिका के रूप में पूजा यादव – धमतरी तथा सह कन्या शक्ति संयोजिका के रूप में कल्पना (छोटी) शर्मा – रत्नाबांधा, धमतरी को दायित्व दिया गया है। मीडिया प्रभारी पद पर भूपेन्द्र साहू – सिरसिया, धमतरी एवं सह मीडिया प्रभारी पद पर दिग्विजय सिंह ध्रुव – रत्नाबांधा, धमतरी को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धरमराज सिन्हा – बेलर तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में धरमवीर साहू – धमतरी एवं ओम ध्रुवाड़ा – धमतरी को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यसमिति सदस्यों में हर्ष अग्रवाल – भखरी, गुरुदत्त निषाद – अछोटी, भखरी, हिवेश साहू – बिरझा, डोमन साहू – बिरझा डी, रोशन मंडावी – कुरुद, रविकांत साहू – केरेज, रवि चंद्राकर – कुरुद, चेतनानंद साहू – कोंगेरा, तोरण साहू – नवागांव, कुंदनी, प्रितराम सेन – सांकरा, विकल्प साहू – मुजगहन, योगेश देवांगन – सुभेला, अतिष देवांगन – नगरी, यशवंत साहू – नगरी, नेत्रु निषाद – अमेठी, केलाश साहू – मेचका, तिलक साहू – मगरलोड एवं हेमंत नाग – खलरीया को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार मंडल अध्यक्षों में धमतरी शहर मंडल से रायच साहू – धमतरी, आमदी मंडल से देवेश साहू – मुजगहन, रावा मंडल से लोकेश (बिजू) चंद्राकर – गोपालपुरी, भखली मंडल से गिरीश साहू – कंडेल, गंगरेल मंडल से हुमन यादव – सोरम, कुरुद मंडल से केशव चंद्राकर – कुरुद, भखारा मंडल से अभिषेक साहू – टिपानी, रिरी मंडल से गोकर्ण निर्मलकर – अछोटी, मेघा मंडल से छविलाल साहू – भेंडरी, नगरी मंडल से विकास सेनी – नगरी, मगरलोड मंडल से चम्पाल साहू – मगरलोड, बेलरगांव मंडल से लिलेश प्रजापति – बेलरगांव तथा कुकरेल मंडल से वनपाल साहू – बांसपारा, कुकरेल को दायित्व सौंपा गया है।
जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।
उक्त जानकारी उमेश साहू द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)