रणनीति बनाकर एनडीए प्रत्याशियों को चुनाव में जीत दिलाने महापौर रामू रोहरा ने झोंकी ताकत

धमतरिहा के गोठ
0


 संजय छाजेड़ 

आगामी 6 एवं 10 नवंबर को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः एनडीए की सरकार बनाने छग के पूर्व महामंत्री एवं धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा पार्टी हाईकमान द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए स्थानीय नेताओ के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी प्रत्याशियों कें प्रचार में पहुंचे रामू रोहरा ने संवाददाता से चर्चा के दौरान बताया कि बिहार में एनडीए प्रत्याशियों को ऐतिहासिक बहुमत से जीत मिलना तय है बिहार की जनता के बीच सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि वहां कि जनता जंगलराज को बिहार में नही देखना चाहती देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत और सुशासन के मुखिया मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को जीत दिलाने दृढ संकल्पित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)