सीईओ जिला पंचायत ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड।

धमतरी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत विकासखंड धमतरी के ग्राम पंचायत लोहरसी, पोटियाडीह, परसतराई, खरतुली, रांवा, रत्नाबांधा, मुजगहन, अर्जुनी, भटगांव, गंगरेल, खपरी, भानपुरी, देमार, संबलपुर, तेलीनसत्ती, सेहराडबरी एवं कुरुद के ग्राम पंचायत गातापार (को), कोर्रा, भेण्डरा, ईर्रा, चरोटा, बोरझरा, हंचलपुर, तर्रागोंदी, पचपेड़ी, रामपुर, गाड़ाडीह, सिलघट, सुपेला, सिहाद, कोसमर्रा के कचरा संग्रहण कार्य का संचालन करने वाले ग्रामों के सरपंच एवं सचिवों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई के साथ स्वच्छ पानी की व्यवस्था की अनिवार्य रूप से की जावें। साथ ही स्वच्छता शुल्क, जल कर, नालियों की साफ सफाई, अमृत सरोवर, तालाब, हेडपंप, सोख्ता गड्डा, सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई भी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की सभी शासकीय भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई के अलावा पंचायतों में ग्रामीणजनों से स्वच्छता को लेकर एक दिन का श्रमदान अवश्य करें। साथ ही पंचायतों में मिलने वाले शुल्क की वसूली भी करे और उक्त राशि का उपयोग पंचायत में मूलभूत के कार्य में करे।

       ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शेड के तहत कचरा संग्रहण के लिए ट्राईसाईकिल दी गई है जो खराब अवस्था में है, ऐसे ट्राइसिकल को संचालन योग्य बनाये जाने के निर्देश सीईओ ने दिए। पर्यावरण की दृष्टि से पंचायतों में संग्रहित प्लास्टिक व डिस्पोजल को जलाने पर रोक लगाये जाने भी निर्देशित किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत रावां के सरपंच, सचिव के कार्यों की सराहना की जिन्होंने राशि 1 लाख 60 हजार रुपए की स्वच्छता व जलकर शुल्क के रुप में वसूली की है। सभी पंचायतों में रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के साथ आंगनबाड़ी भवन, प्राथमिक स्कूलों में सोख्ता गड्डा का जीयो टैग करने के निर्देश दिए। ग्राम संगठन की महिलाओं को भी स्वच्छता अभियान में शामिल करने कहा गया। वहीं ग्राम पंचायत एवं ग्राम संगठन का संयुक्त बैठक लेकर भागीदारी सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया। सीईओ ने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया है वहां पौध रोपण करने, सोख्ता गड्डा बनाये जाने का प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए गए। इस समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)