कार्यकर्ताओं का मेहनत लाया रंग -प्रकाश बैस

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय छाजेड।

धमतरी.लोकसभा चुनाव में भाजपा गंगरेल मंडल के ऐतिहासिक जीत होने पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने रुद्री चौक में आतिशबाजी कर ढोल बजाकर नारे लगाते हुए जश्न मनाया।सभी कार्यकर्ताओं के भीतर ऊर्जा उमंग स्पष्ट दिख रहा था भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस मंडलों में जाकर आभार व्यक्त किये आमदी मंडल भोथली मंडल होते हुए गंगरेल मंडल के रुद्री चौक में जिला अध्यक्ष का जोरदार फुल माला से स्वागत हुआ आतिशबाजी की गई ढोल बाजे के साथ कार्यकर्ता झूम उठे।

      जिला अध्यक्ष  ने आभार करते हुए कहे की गंगरेल मंडल को ऐतिहासिक जीत मिली है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान है आगे भी इसी तरह मजबूती से काम करके भाजपा का बढ़त बनाते ही रहना है।  उपस्थित जिले के उपाध्यक्ष कविंद्र जैन सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहे की तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने सभी कार्यकर्ताओं ने कमर कसे थे जिसका परिणाम है कि आज गंगरेल मंडल ऐतिहासिक रूप से जीत दर्ज कराकर धमतरी भाजपा को गौरवान्वित किया।  जिला के महामंत्री अविनाश दुबे ने अपने संबोधन में उपस्थित युवाओं के ऊर्जा और शौर्य की तारीफ  करते हुए कहा  की हमारे कार्यकर्ता जो लगातार रात दिन भूख प्यास की चिंता छोडक़र राष्ट्र कार्य के लिए भाजपा को जिताने परिश्रम किया जिसका परिणाम है कि आज ऐतिहासिक दर्ज जीत दर्ज हुई है।

      इसी क्रम में गंगरेल मंडल के अध्यक्ष उमेश साहू ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की पद आते जाते रहता है आज मैं हूं कल कोई और रहेगा यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण दायित्व रहना चाहिए कि ऐतिहासिक जीत की धरोहर जो हमको प्राप्त हुई है उस धरोहर को हमें संभाल कर रखना है और लगातार आगे बढ़ते रहना है। उपस्थित जनपद सदस्य पिंकू जागेंद्र साहू और सरपंच अनिता यादव के द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दिग्विजय सिंह क्रिदत्त सुशांत पिल्लेवार ,नरेश यादव, चेतन साहू, गोरख सिन्हा,टिकेश्वर देवांगन, उमेंद्र सिन्हा,मुकेश यादव, राहुल मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।

----------------------------

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)