जिले में 12 जून तक मनाया जायेगा स्वच्छ-हरित ग्राम सप्ताह

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड।

धमतरी। जिले में आगामी 12 जून तक स्वच्छ-हरित सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव ने इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा गांव में पर्यावरण प्रबंधन को बढ़ावा देने हेतु महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 12 जून 2024 तक स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह का आयोजन करने कहा गया है। इसके तहत भूजल को रिचार्ज करने और जल भराव को लंबे अवधि तक रोकने में सोकपिट एवं वाटर हार्वेस्टिंग संरचना के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे वर्षा जल के प्रभावी प्रबंधन के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान कर सभी सार्वजनिक नलकूप हैंड पंप के पास सोकपिट का निर्माण तथा सार्वजनिक पक्का भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग संरचना बनाने के लिए आमजन एवं ग्राम पंचायत को भी प्रोत्साहित किया जावेगा। इसी तरह वर्मी कंपोस्ट नाडेप पिट से जैविक कचरे को पोषक तत्व के रूप में जैविक खाद बनाने, जैविक कचरे का प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य में सुधार के लिए ग्राम पंचायत में वर्मी कंपोस्ट नाडेप पिट का निर्माण करने के लिए आमजन एवं हितग्राहियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

       ग्राम पंचायत के कचरे से कंपोस्ट खाद अपशिष्ट पदार्थ का पुन: उपयोग एवं गैर बायोडिग्रेडबेल कचरे का रीसाइकलिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे भूमि में कचरो की रोकथाम के साथ ही पोषक खाद बनाया जा सके। ग्राम पंचायत में स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह मनाने हेतु दीवार लेखन एवं मुनादी के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)