संजय
छाजेड़।
धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा संस्कार समर कैंप का शुभारम्भ किया गया। अतिथि के रूप में उपस्थित लक्ष्मणराव मगर विकास खंड जिला शिक्षा अधिकारी, जिला धमतरी, वामनराव साहू इंजिनियर विदुत विभाग, राजयोगिनी सरिता दीदी, कामिनी कौशिक ,पार्वती वाधवानी , सुषमा नंदा की उपस्थिति में समर कैंप का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। लक्ष्मण राव मगर ने बच्चो को आशीर्वचन देते हुए कहा संस्कार समर कैंप में बच्चो के अन्दर संस्कार रोपित करने का बहुत बडा कार्य किया जा रहा है। सरिता दीदी ने कहा बच्चे मन के सच्चे होते है। इमानदारी हमें हमेशा सुकून देती है। इमानदारी के साथ किया गया कार्य जीवन में सुख देता है। ब्रह्मा कुमार डॉक्टर प्रशांत ने बच्चो को समर कैंप की थीम बताई।
समर कैंप के प्रथम दिन बच्चो को प्रशांत ने जनरल नॉलेज के प्रश्न पुछकर बच्चो की बुद्धिमता परखी गई। प्लास्टिक बोतल में पानी पिने से क्या नुकसान होते है ये बताकर होम वर्क के रूप में ड्राइंग शीत पर पानी बोत्तल बनाकर उसमे उसके नुकसान लिखने के लिए दिया गया तथा अपने पेरेंट्स के साथ सेल्फी लेकर शेयर करने का भी होम वर्क बच्चो को दिया गया।



