दाजी मराठी स्कूल की छात्रा दामिनी नामदेव ने 10वीं में 90 प्रतिशत लेकर शाला को किया गौरन्वित

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। दाजी मराठी उच्चतर माध्यमिक विद्वालय मराठापारा में कि छात्रा दामिनी नामदेव ने 10वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है और सभी 6 विषयों में विशेष योग्यता हासिल की है। इसके पिता संतोष नामदेव मजदूर हैं बिना ट्यूशन और कोचिंग के घर से ही पढ़ाई करके इस होनहार छात्रा ने अपने परिवार और शाला परिवार को गौरवान्वित किया है। गणित विषय में दामिनी ने पूरे 100 अंक हासिल किए हैं।  दामिनी आगे चलकर शासकीय सेवा में अधिकारी बनना चाहती है।्  उसकी इस सफलता पर शाला के प्राचार्य सुधीर गायकवाड, व्याख्याता प्रकाश पवार और शिक्षक बसंत देवांगन,  मुकेश साहू ने बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

       ज्ञातव्य है कि धमतरी में तीन शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाएं हैं सभी शालाओं मे जिसमे दाजी मराठी हायर सेकंडरी शाला नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मेनोनाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है सभी शालाओं में विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी है दाजी मराठी शाला में तो केवल 3 शिक्षकों के भरोसे ही स्कूल संचालित है। दामिनी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय शिक्षकों को दिया है।  दाजी मराठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मराठा पारा धमतरी शिक्षण समिति के रविन्द्र राव माने, आलोक जाधव, विलास राव रणसिंह सभी ने छात्रा दामिनी नामदेव को बधाईयां प्रेषित की है।


Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)