कवि कुलदीप सिन्हा दीप मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान से होंगे सम्मानित

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय छाजेड़।

धमतरी। धमतरी अंचल के वरिष्ठ कवि कुलदीप सिन्हा दीप को मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ इकाई द्वारा मानसरोवर साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाना तय है। कवि कुलदीप सिन्हा दीप क्षेत्र के जाने माने कवियों में से एक है। उनकी गणना वरिष्ठ कवियों में होती है। वे अभी जिला हिंदी साहित्य धमतरी के उपाध्यक्ष हैं और राष्ट्रीय कवि संगम इकाई जिला धमतरी के अध्यक्ष हैं साथ ही साथ शारदा साहित्य समिति कुकरेल के संस्थापक हैं। मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ इकाई में निरंतर रचना प्रेषित करने और छत्तीसगढी भाषा में विशेष योगदान देने हेतु  29 मई 2024 को बृंदाबन हाल सिविल लाइन्स रायपुर छग में यह सम्मान प्रदान किये जायेंगे।

      श्री दीप  की इस उपलब्धि के लिये क्षेत्र के सभी साहित्यकार गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर मानसरोवर साहित्य अकादमी के संस्थापक मानसिंह सुथार, आयोजक  लता शर्मा, निर्देशक चोपेश्वर साहू  के साथ साथ कवि मंशाराम गंधर्व, जीवन लाल चंद्राकर, भुनेश्वर प्रसाद गोपाल, मोहनलाल कौशिक, केवरा यदु मीरा, मोहन कंसारी, डा भूपेंद्र सोनी, परमानंद बृजलाल दावना एवं छत्तीसगढ के सभी सम्माननीय साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।  उक्त जानकारी मानसरोवर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ इकाई के निर्देशक  चोपेश्वर साहू ने दी।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)