संजय
छाजेड़।
धमतरी। धमतरी 19 जनवरी। दिव्यांगों के लिए समर्पित एक्जेक्ट फाउंडेशन रुद्री लगातार दूसरे वर्ष 5 दिव्यांग जोडो का विवाह करा रही है। सनातन परंपरा अनुरूप सभी कार्यक्रम होंगे। हल्दी मेहंदी से लेकर बारात भी निकाली जाएगी। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 20 जनवरी से शुरू हो रहा है। विवाह सम्मेलन में जय कुमार यादव संग कस्तूरी यादव, श्यामसुंदर साहू संग रामकुमारी साहू, राजू लोहार संग मदरिका विश्वकर्मा, संजय कुमार यादव संग प्रेमिन निषाद, राजेश जाटव संग जगोतिन कल्लो एक दूजे के होंगे।
संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी
ने कहा कि इस साल का हमारा थीम एक सपना . एक अपना है। थीम पर एक्जेेक्ट फाउंडेशन द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दिव्यांगजन सामूहिक विवाह
का आयोजन किया जा रहा है। रुद्री एवं धमतरी वासियों के सहयोग से ही इस नेक कार्य को
गति दे रहे है। इस शुभ अवसर पर हम सभी जोडो को गृहस्थ जीवन की जरूरी सामान भी दे रहे
हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं की नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश कर रहे ये सभी विशेष
जोडे सुखमय जीवन व्यतीत करें।
इन्हें मिला कन्यादान का सौभाग्य सभी 5 विशेष दिव्यांग जोडो का अलग अलग लोग कन्यादान करेंगे। यह सौभाग्य इंद्रजीत सिंह. हरमीत कौर, अजय-रेखा साहू, कमलेश शारदा साहू, विशाल यादव.प्रियंका कौशल,डॉ निलेन्द्र . माधवीलता चक्रवर्ती को मिला है।
20 को हल्दी, 21 को बारात- 20 जनवरी
शाम 7 बजे हल्दी, मेहँदी, संगीत के कार्यक्रम होंगे। 21 को सुबह 9 बजे मुकुट बंधन कार्यक्रम
होगा। इसके बाद 11 बजे बूढेश्वर महादेव मंदिर से बारात निकलेगी। कार्यक्रम स्थल सरस्वती
शिशु मंदिर में ही सभी पांच जोडे सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेंगे।