सिहावा विधानसभा से वर्तमान विधायक डा.लक्ष्मी ध्रुव की उम्मीदवारी लगभग तय

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीपांच राज्यो में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखो का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा एवं कांग्रेस के मध्य ही होता रहा है, भारतीय जनता पार्टी ने जहां 90 विधानसभा में से 85 विधानसभा के उम्मीदवारो की अधिकृत सूची जारी हो चुकी है वहीं कांग्रेस की सूची का पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित नागरिको को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन सूत्रो की खबर के अनुसार डा. लक्ष्मी ध्रुव के नाम पर पार्टी के नेताओं ने अपनी मुहर लगा चुके  है सिर्फ घोषणाओं की औपाचरिकता शेष है।

     जिले की बात करें तो आदिवासी अंचल के सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने जहां पूर्व विधायक श्रवण मरकाम को अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया है वहीं कांग्रेस से अभी तक किसी की घोषणा नही हुई है। क्षेत्र की जनता की मांग एक बार फिॅर वर्तमान विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डा.लक्ष्मी ध्रुव को प्रत्याशी बनाने की मांग पार्टी हाईकमान से की गई है। क्षेत्र के लोगो का कहना है कि वर्तमान विधायक के कार्यकाल में विकास के ऐसे ऐसे कार्य हुये है जो आजादी के बाद आज तक कभी भी क्षेत्र में नही हुआ था। क्षेत्र की वर्तमान विधायक पूरे पांच साल क्षेत्र की जनता के समस्याओं का निराकरण के लिए तत्पर रही है 16 से 18 घंटे तक पूरे क्षेत्र में  दौरा कर जनता से सीेधे सम्पर्क उनका रहा है। क्षेत्र के लोगो का यह भी कहना है कि नगरी सिहावा क्षेत्र के जनता ने  45 हजार से अधिक मतो से जीत दिलायी है वह अपने आप में एक रिकार्ड है।  लोगो  का कहना है कि इस बार पार्टी अगर वर्तमान विधायक पर  विश्वास जताते हुए पुन: टिकिट देती है तो इस बार भी रिकार्ड टूट सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)