सिहावा सीट से विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव पर फिर से दांव लगाने की तैयारी में कांग्रेस, जीत का पूरा भरोसा

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीविधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। जल्द ही कांग्रेस के द्वारा भी प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है। सिहावा विधानसभा से विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव को फिर से रिपीट किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसका कारण उनकी लोकप्रियता, पिछले चुनाव में जीत का रिकॉर्ड व क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य है। विधायक डॉक्टर ध्रुव पूरे 5 साल तक क्षेत्र में सक्रिय रही, इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए।

      सरल सहज व्यवहार के साथ आम जनता से जुड़े रहकर कार्य करने के चलते उनकी  क्षेत्र में पकड़ काफी मजबूत बन चुकी है। इसलिए पार्टी उनपर जीत का भरोसा जताते हुए फिर टिकट दे सकती है। उन्होंने पिछला चुनाव रिकॉर्ड 45000 मतों से जीता था, इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले कुछ चुनावों से देखा जा रहा कि जनता फ्रेश चेहरे को चुनती है पर यह भी नहीं भूल सकते कि जनता ने माधवसिंग ध्रुव को लगातार तीन चुनाव जिताया था। प्रत्याशी अगर जनता की पसंद का, विकास कार्य करने वाला तथा आम जनता से जुड़ा हो तो फिर पुराने चेहरे पर दोबारा भरोसा जताया जा सकता है। जनता की कसौटी पर खरा उतरने की सारी खूबियां विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव में नजर आ रही इसलिए उनको टिकट देने पर फ्रेश प्रत्याशी के जीतने का रिवाज बदला जा सकता है। फिर डॉक्टर ध्रुव के लगातार दो चुनाव जीतने व प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी। इस लिहाज से माना जा रहा कि सिहावा सीट पर फिर से कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा डॉ लक्ष्मी ध्रुव को चुनाव मैदान में उतारकर एक मजबूत दांव खेला जाएगा। अभी सभी दावेदार टिकट के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास कर रहे पर टिकट की घोषणा के बाद पार्टी प्रत्याशी को जिताने सभी एकजुट होकर काम करेंगे यह लगभग तय है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)