आर्थिक रूप से कमजोर तीन छात्राओं का वर्ष भर का शुल्क अध्ययन हेतु सहयोग किया

धमतरिहा के गोठ
0

 


संजय जैन 

धमतरीआगे आकर दान दे जिनके होते भाव,श्रेष्ठ लगे कुबेर से निर्मल दिखे स्वभाव, इन्हीं भाव से प्रेरित होकर श्रीमती सूर्या लुंकड़ एवं समाजसेवी गौरव लोहाना के पास प्राचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी की आग्रह करने पर विशेष प्रयास से श्री महावीर इंटरकॉन्टिनेंटर क्लब के द्वारा शाला में अध्ययनरत तीन आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं का वर्ष भर का शुल्क 16500 (सोलह हजार पांच सौ रुपए )शिक्षण कार्य के लिए निर्बाध रूप से अध्ययन हेतु सहयोग किया गया तथा बच्चों को अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़ने एवं देश के उत्तम नागरिक बनने का आशीर्वाद दिए l ये राशी प्राया परिवार के द्वारा ही की गई है एक बच्चे फीस उनके  लड़के निशान लुक्कड़ दूसरे बच्चे की फीस उनकी देवरानी और तीसरे बच्चे की फ़ीस श्रीमती सूर्या लुंकड़ एवम क्लब के सदस्यों द्वारा की गई है


       कार्यक्रम में ज्ञानचंद लुणावत श्रीमती सूर्या लुंकड़, नीलू लुणावत, दुर्गा दुग्गड़, आरती सोनी एवं दिलीप बड़जात्या  शामिल हुए तथा आवश्यकतानुसार और भी सहयोग प्रदान करने की घोषणा  किया गया। अभी 30 बच्चों की फीस में 3 की फीस हुई है जो दानवीर सहयोग करना चाहते है कृपया अंशदान करे ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।सूचित कीजिये। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)