भूपेश सरकार की सारी योजनाएं सड़क पर दम तोड रही है - होरी लाल साहू

धमतरिहा के गोठ
0

 

संजय जैन 

धमतरीभाजपा मेघा मंडल के शक्ति केंद्र ग्राम बड़ी करेली में लाभार्थी हितग्राही सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस लाभार्थी हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति भानू चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में चारो तरफ भ्रष्ट्राचार, कमीशन, हत्या, रेप , अवैध रेत खनन, अवैध वसुली, अपराध का गड़ बना दिया गया है। गांव, गरीब, किसान, शोषित, पीड़ित वंचित, पिछड़ा वर्ग लोग आज ठगा महसूस कर रहे हैं। गरीबों का पीएम आवास योजना ठंडे बस्ते में डालना है। गरीबों का आशियाना छीन लिया गया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नाम से धोखा दिया। पंचायत सचिव, संविदा कर्मचारियों, मनरेगा कर्मचारी, आगनबाड़ी, पटवारी, शिक्षा कर्मी,  अनुकंपा नियुक्ति परिवार के साथ विश्वास घात करने पाप किया गया।

      किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने कहा कि मोदी जी के नौ साल बेमिसाल से देश और प्रदेश की जनता का बहुमुखी विकास हुआ है केंद्र की मोदी सरकार ही किसानों का धान खरीदी कर रही है। मोदी इस वर्ष 86 लाख मिट्रिक टन चावल सेन्ट्रल पुल में खरीदी करने लक्ष्य निर्धारित किया गया। इधर भुपेश बघेल अपनी पीठ थपथपा रही है। सिर्फ और सिर्फ किसानो को दिग्भ्रमित, झूठ बोलने और बरगलाने काम कर रही है।


मंडल अध्यक्ष होरी लाल साहू ने आप सभी को ज्ञात है कि कांग्रेस 2018 के आमचुनाव में अपने चुनावी जन घोषणापत्र में कई लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आई थी। सत्ता प्राप्त करते ही कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ गया। कांग्रेस शासन का कार्यकाल अब लगभग पूरा होने को है, पर उसके जनघोषणा पत्र के वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। छत्तीसगढ़ की जनता खुद को ठगी हुई महसूस कर रही है और कांग्रेस की वादाखिलाफी से जनता आक्रोशित है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश साहू जी, महिला मोर्चा जिला मंत्री विद्या यादव, संतोष साहू जनपद सदस्य  डोमार साहू सरपंच, पदूम साहू उपसरपंच, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष भोज राम साहू, रामदयाल साहू, कृपा राम साहू, भगोली राम साहू, मुकेश सिन्हा, मुकेश साहू, दानेश्वर सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, बूथ अध्यक्ष, गोविंद साहू, दुलरवा साहू, बाबू लाल साहू, खोमेंद्र साहू, सूरज राव, ढाल सिंह साहू, डुमेश साहू युवा, सियान, महिला हितग्राही गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)