संजय जैन
धमतरी | मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह 9 बजे धमतरी जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा आदिवासी नेत्री अनीता ध्रुव के नेतृत्व में विशाल तिरंगा-यात्रा निकाली गई। इस दौरान देश भक्ति के विभिन्न तरह के गगनभेदी नारे लगाते हुए देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया। तिरंगा-यात्रा के दौरान सभी के हाथों में तिरंगा लहराते हुए नजर आए। इस अवसर पर ने जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा की भारत की आज़ादी के 75 वर्ष के पूरे होने और आजादी के अमृत महोत्सव का समापन करने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है तथा घर-घर तिरंगा फहराया गया। यह अभियान हमारे देश के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के 75 वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवहन पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। इसी अभियान के आजादी के 76 वें महोत्सव के तहत सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलोनी में विशाल तिरंगा-यात्रा निकाली गई। जिसमें हर वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दी। उन्होंने कहा कि जब हमारे आजादी के दीवाने जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब उनके हाथ में तिरंगा होता था। आज उनके बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली है। आज उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है। जिसके तहत यह तिरंगा-यात्रा निकाली गई है।
अनीता ध्रुव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को जागृत कराना है। तिरंगा-यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली देशभक्तों का कहना है कि हम आजादी का 76 वां महोत्सव मना रहे हैं उसी के तहत आज अनीता ध्रुव जी के नेतृत्व में रैली निकाली गई है और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले सभी अमर वीर जवानों को इस रैली के माध्यम से हम वीर जवानों को श्रध्दांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस अवसर पर सरपंच नरेश कुमार दीवान,, मंडल महामंत्री अजय यादव,, डाॅं. भरतलाल सोनकर,, सोमन साहू,, भूपेन्द्र ध्रुव,, द्रोण मंड़ावी,, छबिलाल ध्रुव,, सुदामा साहू,, खुबलाल निषाद,, श्रीमती माधुरी दीवान पूर्व सरपंच,, सीता बाई,, पदमा कंवर,, रीना बाई साहू,, पूर्णिमा बाई सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



