अनोखा प्रसादी वितरण, चर्चा में है रुद्रेश्वर का प्रसादी

धमतरिहा के गोठ
0

संजय जैन धमतरी | रुद्री के लगातार 12 वर्षो से सावन सोमवार को बेल पत्र वितरण किया जाता रहा है लेकिन इस पवित्र सावन माह को अनोखा प्रसादी वितरण रुद्री चौक में किया जा रहा है जिसमें अलग अलग प्रकार के व्यंजनों का प्रसादी वितरण को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि हर सावन सोमवार में कभी पोहा, हलवा,सेव बूंदी, उबला चना,खीर, कभी पुलाव का प्रसादी वितरण किया जा रहा है।

इस पुनित कार्य के लिए जागरूक जनपद सदस्य पिंकू साहू अपने साथीगण राकेश साहू, कृष्णा साहू, हरीश चंद्रवंशी, अजय गार्डिया, योगेंद्र वर्मा, समीर कश्यप, रितेश साहू, रिंकू होटल, गुप्ता होटल एवम अन्य सहयोगी की मदद से यह प्रसादी वितरण किया जा रहा है। रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुगण प्रसादी ग्रहण करते है, जिसमें समस्त रुद्री चौकवासियों द्वारा हर साल किए जा रहे है ऐसे आयोजनों के लिए स्वेच्छा से अपना सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाते है, साथ ही रुद्रेश्वर महादेव घाट में कई अन्य श्रद्धालु व दानदाता भी अनेक प्रकार के भंडारा का आयोजन भक्तगणों के लिए करते आ रहे है, पवित्र सावन माह में रुद्रेश्वर महादेव में आने वाले सभी भक्तजनों की मनोकामना भोलेनाथ के आशीर्वाद से पूर्ण होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)